November 17, 2026

गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था क्लेमेन्ट टाउन ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह।

0
IMG-20250309-WA0025

Garhwal Bhratriya Mandal organization, Clement Town celebrated Holi Milan festival with great pomp.

गीता सत्संग समिति ने परम्परागत होली गीतों से जमाया रंग।
होली मिलन मे कुर्माचल समिति ने भी किया प्रतिभाग।
पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी व सदस्य रहे मौजूद।

देहरादून। गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था क्लेमेन्ट टाउन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह बेल रोड़ स्थित गढ़ भवन में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पंहुचे धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्द्याटन किया।सस्था के द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर व शाल भेंट कर स्वागत किया गया।


कार्यक्रम के दौरान गीता सत्संग समिति के द्वारा परम्परागत होली के गीत मुख्य आर्कषण के केन्द्र रहे। वही कुर्माचल समिति के द्वारा भी होली गीत गाये गये। होली मिलन समारोह में स्कूली बच्चों व महिलाओं के द्वारा होली के शानदार गीत व नृत्य प्रस्तुत किये गये।


मुख्य अतिथि विधायक धर्मपुर विनोद चमोली ने होली को आपसी प्रेम भाईचारें व रंगों का त्योहार बताया। उन्होंने कहा इस त्यौहार में जिस प्रकार से रंगो में रंग मिल जाते हैं वही हमें आपसी मन मुटावों को मिटाकर एक होना चाहिए।


वही संस्था के बरिष्ठ संरक्षक कर्नल (से.नि.) एच.एम. बर्त्वाल ने संस्था के सभी पदाधिकारियों,सदस्यों व क्षेत्र वासियों को होली की बधाई व शुभकामनाए दी। उन्होंने कहा कि गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था समाज के हितों के कार्य करती आ रही है। साथ ही गढ़वाल की संस्कृति व विरासतों के संरक्षण के लिए मजबूती से काम कर रही है। जो भी पहाड़ी समाज के मान स्वभिमान पर प्रहार करेगा उसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा। इसके लिए संस्था के एक एक सदस्य की भागीदारी आवश्यक है।


वही संस्था के महासचिव दीपक नेगी ने सभी क्षेत्र वासियो को होली की बधाई व शुभकामनाए दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने त्यौहारों को मिलकर हर्षोउल्लास के साथ मनाना चाहिए,साथ ही संस्था के हित में सभी लोगों को मिलकर सहयोग करने की आवश्यकता है, ताकि हम समाज में कमजोर व जरूरतमंदो की मदद कर सकें
कार्यक्रम को संम्बोधित करते हुए गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था के अध्यक्ष ओ पी बहुगुणा ने कहा कि होली एकता का त्यौहार है।जिसे संस्था हर साल धूमधाम से आयोजित करती है। यह त्यौहार हमें आपस में मिल-जुल कर रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी हमेशा अपने मजबूत पहाड़ जैसे इरादे के साथ अडिग रहता है।
कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक संगठन के तमाम पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव दीपक नेगी ने किया। इस दौरान संरक्षक रघुनंदन सिंह रावत,उपाध्यक्ष अरूण थपलियाल,सबोध नौटियाल,नीलम डाबरियाल,सचिव ईश्वर सिंह नेगी, अशोक सुन्द्रियाल,कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कोटनाला,सह कोषाध्यक्ष जितेन्द्र खंतवाल,संस्कृतिक सचिप जशवंत चांदकोटी,सह मीडिया प्रभारी उमराव सिंह गुसाई,जनसम्पर्क अधिकारी उत्तम सिंह रौथाण,लेखा परीक्षक बाचस्पिति विडालिया,सुबेदार मेजर, (रिटा.)बादर सिंह रावत,कैप्टेन आलम सिंह भण्डारी पूर्व अध्यक्ष सुन्दर लाल सेमवाल,पूर्व महासचिव जयपाल सिंह रावत,राजू फर्स्वाण, भण्डार रक्षक रमेश चमोली,चिकित्सा सहयता प्रकोष्ठ, रंजन नौटियाल,गोविन्द रावत समेत संस्था के सभी सदस्या व क्षेत्र के जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल