October 14, 2026

नगर पंचायत पोखरी के चार कर्मचारियों को मिला “स्वच्छता गौरव सम्मान”

 

: नगर पंचायत पोखरी के चार कर्मचारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा देहरादून में ‘स्वच्छता गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित किये गये कर्मचारियों में दो पर्यावरण मित्र महावीर कुमार और संजीव कुमार के साथ-साथ प्रभारी सफाई निरीक्षक आशीष कुमार एवं प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक आशीष चमोला को स्वच्छता गौरव सम्मा‌न से नवाजा गया है।

वही नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत और अधिशासी अधिकारी संजय रावत ने चार कर्मचारियों को स्वच्छता गौरव सम्मान मिलने पर  खुशी जताई और बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।उन्होने कहा कि कर्मचारियों को स्वच्छता गौरव सम्मान मिलना पोखरी नगर पंचायत के लिए गर्व है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!