October 17, 2026

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट में किया वृक्षारोपण

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आज स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विश्वविद्यालय की टीम के साथ पीपल, बरगद, नीम, पिलखन आदि के वृक्ष रोपे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आज स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विश्वविद्यालय की टीम के साथ पीपल, बरगद, नीम, पिलखन आदि के वृक्ष रोपे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 1 लाख पीपल, बरगद का उनका संकल्प जनसहयोग के चलते सिद्धि की ओर बढ़ रहा है।

वहीं पूर्व सीएम ने खुशी जताते हुए कहा कि विविध संस्थाओं के सहयोग के चलते प्रदेश भर में अब तक 70 हजार से अधिक वृक्ष रोपित किये जा चुके हैं। और हिमालयन विश्वविद्यालय में आज 100 से अधिक पीपल, बरगद आदि के वृक्ष रोपे गए।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!