October 17, 2026

फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसायटी ने किया बाल दिवस पर सेमिनार का आयोजन

देहरादून।  मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने वाली संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसायटी ने बाल दिवस के अवसर पर बाल विवाह और बाल शोषण के विषय पर सेमिनार और कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में संस्था के अध्यक्ष डॉ पवन शर्मा ने प्रमुख रूप से बाल विवाह और बाल शोषण के नकारात्मक मानसिक प्रभाव के बारे में बड़े सरल और असरकारक ढंग से लोगों को बताया और उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने के लिए विभिन्न तरीकों से जानकारी दी। लोगों के अवसाद, तनाव, नकारात्मक सोच और घरेलु हिंसा से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि 14 वर्ष से अधिक का कोई भी व्यक्ति फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसायटी संस्था में अपने मनोविकारों से इलाज के लिए निशुल्क परामर्श की सुविधा ले सकता है। इस अवसर पर भूमिका भट्ट, विभा भट्ट, कुलदीप भारद्वाज, पूनम नौडियाल और राहुल भाटिया मौजूद थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!