July 25, 2026

अष्टादश महापुराण के दसवें दिन आयोजित जल कलश यात्रा व कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

भानु प्रकाश नेगी,हिमवंत प्रदेश न्यूज

रूद्रप्रयागःअगस्तमुनी में 51 साल बाद आयोजित विश्व मंगलम महायज्ञ एवं अष्टादश महापुराण के दसवें दिन भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। विश्व शांति के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में 18 व्यासों के श्रीमुख से अष्टादश महापुराण के अनेक अध्यायों का सुन्दर वाचन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्व कथा व्यास नीलकंठ पुरोहित जी महाराज ने राम कथा के अनेक प्रसंगों का सुन्दर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि राम नाम जपने मात्र से ही जीवन आनन्द मय हो जाता है। स्कंन्ध महापुराण के दौरान अनेक कथावाचकों ने देवी देवताओं की कथाओं का वाचन किया। संगीतमय कथा के दौरान भजनों पर भक्त भाव विभोर हुऐ।

कथा के आयोजन पर आयोजक मण्डल व आचार्य वर्ग ने खुशी जताते हुऐ सनातन धर्म की लिए इस कार्यक्रम को खास बताया। इस दौरान चमोली व रूद्रयाग के अनेक क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, आयोजन समिति के द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए जल व भण्डारे की उचित व्यवस्था की गई।कार्यक्रम के विधिवत समापन्न पर आयोजक मण्डल ने सभी सहयोगियों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के दौरान संयोजक हर्षवर्धन बेंजवाल,शाकाम्बरी देवी,अध्यक्ष धीर सिंह नेगी,सचिव चन्द्र सिंह नेगी,कोषाध्यक्ष दिग्पाल सिंह नेगी,शत्रुघन सिंह नेगी समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!