November 17, 2026

गोद जन सेवा फाउंडेशन संस्था के प्रथम स्थापना वर्ष पर प्रसिद्ध समाजसेवी व्यवसाई दीपक गोयल ने 5 गरीब कन्याओं को लिया गोद

0

देहरादून:गोद जन सेवा फाउंडेशन संस्था के प्रथम स्थापना वर्ष में नेता प्रतिपक्ष  प्रीतम सिंह मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर गोद जन सेवा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र लिंगवाल द्वारा 1 वर्ष में किए गए कार्य का विवरण प्रस्तुत किया गया
गोद जन सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित सत्या देवी लाडली छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत बालिकाओं को मासिक चेक वितरित किए गए इस अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी व्यवसाई दीपक गोयल द्वारा भी 5 बालिकाओं को मासिक छात्रवृत्ति के आधार पर गोद लिया गया।
सत्या देवी लाडली छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वाले गांव को छात्रवृत्ति के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जाता है ताकि उनकी शैक्षिक मानसिक और शारीरिक आस में किसी भी तरह का व्यवधान ना पड़े।
या योजना जितेंद्र लिंगवाल की माताजी सत्या देवी के नाम पर संचालित हो रही है अब तक इस योजना के अंतर्गत 29 बालिकाओं को छात्रवृत्ति के माध्यम से जोड़ा गया है।
जिसमें 6 बालिकाएं जनपद टिहरी गढ़वाल और 11 बालिकाएं चकराता जौनसार बाबर जैसे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से ली गई है और 12 बालिकाएं देहरादून के मैदानी क्षेत्रों से हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल