November 6, 2026

भीषण गर्मी से मचा हाहाकार,दून में टूटा अभी तक का आल टाइम हाई रिकार्ड

0
Screenshot_20240601-142114

Extreme heat created havoc, all time high record broken in Doon

देहरादून में गर्मी ने अबतक का अपना आल टाईम हाई रिकार्ड तोड़ दिया हैं। मई महीने में पहली बार दिन का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डा.बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून में गर्मी ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां मई महीने में पहली बार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया है।

जो मई महीने का अबतक का सर्वाधिक तापमान है। उन्होने बताया कि अभी तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड 30 मई 2012 का दर्ज है, तब देहरादून का तापमान पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल