November 13, 2026

गौवंश को आवारा छोड़ने पर अधिशासी अधिकारी गौचर ने 5 लोगों पर लगाया अर्थदंण्ड,5 निराश्रित पशुओ को गौशाला में दिया आश्रय

0
collagemaker.photoeditor.pic.grid.effect_2025129192439317

Executive Officer Gauchar imposed fine on 5 people for leaving the cattle as stray, gave shelter to 5 destitute animals in the cowshed.

 

गौचर-नगर पालिका क्षेत्र गौचर में गोवंसीय पशुओं को अनाधिकृत रूप से छोड़े जाने पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गौचर हेमन्त चौहान ने पशुक्रूरता निवारण अधिनियम व गौवंशीय संरक्षण नियमावली 2011 के तहत बैधानिक कार्यवाही करते हऐ पांच पशु अभिभावकों पर दो-दो हजार रूपए का जुर्माना व पांच निराश्रित पशुओं को गौशाला में आश्रय दिया है।
अधिशासी अधिकारी हेमन्त पाण्डे ने बताया कि क्षेत्र के कई लोग अपने पशुओं को गौचर नगर क्षेत्र में आवारा छोड़ देते है। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के दुर्धटना होने की संभावना बनी रहती है। साथ ही निराश्रित पशु बस्तियांे में घुसकर लोगों की फसलों को नुकसान पंहुचा रही है। आवारा पशुओं व कूड़ा निस्तारण की समस्या को लेकर बीते दिनों हिमवंत प्रदेश न्यूज के द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गौचर को सूचित किया गया। जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन द्वारा संज्ञान लेते हुए गौचर नगर क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण व निराश्रित पशुओं को आश्रय देने के लिए कार्यवाही की गई।
आपको बता दें कि गौवंस को अनेक क्षेत्रों से लाकर गौचर नगर में छोड़ा जा रहा है जिससे यहां सड़क पर दुर्धटना होने की संभावनाओं के साथ साथ किसानों की फसलों को नुकसान पंहुच रहा है। जिसका नगर पालिका गौचर के द्वारा संज्ञान लिया गया। जो काबिले तारीफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *