November 6, 2026

सिमखोली रौता बदहाल सड़क के सुधारीकरण व डामरीकरण की कवायद शुरू

0
Screenshot_20250717-110402

 

-विधायक बद्रीनाथ लखपत बटोला के प्रयासों से सड़क सुधारीकरण का कार्य प्रगति पर।

-पीडब्लुडी पोखरी ने शासन को भेजा,5 करोड़ 53 Lakh का स्टीमेट।

-शासन स्तर पर स्वीकृति के बाद,जल्द होगा डामरीकरण का कार्यशुरू।
भानु प्रकाश नेगी,पोखरी (चमोली)
चमोली (पोखरी):गॉव शहर की लाइफ लाइन माने जाने वाली सड़के अगर बदहाल हो तो विकास कार्याे में अवरोध लाजमी है। हॉलांकि राज्य सरकार प्रदेश के पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रो की सड़क को सुधारने का लगातार प्रयास कर रही है लेकिन प्रदेश के कई क्षेत्रो में अभी भी दर्जनो गावो को जोडने वाली सड़के बदहाल होने से यहां के क्षेत्र वासी काफी परेशान है।
वही चमोली जनपद के दूरस्त विकासखंड पोखरी के सिमखोली रौता मोटर मार्ग की हालत बीते कई सालों से बदहाल होने से यहां के 12 से अधिक ग्राम पंचायतो के लोग काफी परेशान है।

खास बात यह है कि यह मोटरमार्ग बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला के गांव चौण्डी को जोड़ता है। इस संबंध मे विधायक बुटोला का कहना है कि, इस सड़क को वन टाइम सटलमेंट के तहत पीएमजीएसवाई से पीडब्लुडी को स्थानांतरित किया गया है। पीडब्लुडी ने इस सड़क का इस्टीमेट बनाकर शासन मे भेजा गया है जल्द इसका निर्माण शुरू होगा। जिससे क्षेत्र वासियों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।

वही सिमखोली पोखरी मोटरमार्ग को लेकर पीडब्लुडी के अधिकारी काफी सजग दिखाई दे रहा है। पीडब्लुडी के अधिशासी अभियंता राजकुमार का कहना कि,इस मोटरमार्ग की हालत काफी दयनीय है।इसका इस्टीमेट खण्ड स्तर पर बनाकर भेजा गया है । इसकी लम्बाई 22.610 किलोमीटर है जिसकी कुल लागत 5 करोड़ 53 लाख खण्डस्तर पर गठित किया गया है। शासन स्तर पर धनराशि स्वीकृत होने पर जल्म काम शुरू किया जायेगा।

आपको बता दें कि, सिमखोली रौता मोटर मार्ग बीते कई सालों से अतियंत बुरी हालत में है। बरसात के मौसम में यहां के 12 से ज्यादा ग्राम पंचायतों के ग्रामीण जान को जोखिम में डाल कर इस सड़क मार्ग से गुजरते है।शासन स्तर पर कई बार ग्रामीणों द्वार गुहार लगाये जाने पर भी इस मार्ग की हालत आज तक नहीं सुधर पाई है। हॉलाकि विधायक बद्रीनाथ लखपत बुटोला द्वारा इस मार्ग की बदहाली का संज्ञान लेने के बाद शासन स्तर पर कार्यवाही गतिमान है। लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि कब तक इस मार्ग की हालत सुधर पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल