August 13, 2026

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान सीएम की फ्लीट में चल रही गाड़ी बही पानी में, देखिए वीडियो

खटीमा विधानसभा में आपदा ग्रस्त क्षेत्रो के निरीक्षण के दौरान बड़ा हादसा होते होते बच गया। मुख्यमंत्री धामी जब खटीमा के प्रतापपुर- नोसर इलाके में बाढ़ गस्त इलाके के दौरे पर थे। तब अचानक सीएम की फ्लीट में चल रही गाड़ी पानी के तेज बहाव में सड़क से फिसल कर बाढ़ ग्रस्त पानी मे बह गई।

हालांकि इस घटना के समय मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने बमुश्किल गाड़ी में बैठे पुलिस कर्मियों को बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई। वहीं घटना के बाद खटीमा कोतवाल नरेश चौहान ने पुलिस जीप को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। इस पूरे मामले में स्थानीय ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही जिनकी मदद से पुलिस कर्मियों की जांच बच गई और बड़ा हादसा होते होते टल गई।

Spread the love
error: Content is protected !!