November 5, 2026

थराली के सोल घाटी में बीते दिनों बादल फटने से आपदा पीड़ितों का जनजीवन अस्त व्यस्त,शासन प्रसाशन से लगाई मदद की गुहार

0
vlcsnap-error722

धनसिंह भण्डारी, देवाल/थराली

आपदा किसी कोे बता के नहीं आती है,जब आती तो उस क्षेत्र का मंजर ही बदल देती है।
ऐसा ही कुछ मंजर चमोली जनपद थराली विकासखण्ड के दूरस्त गांव थराली गांव का हुआ है। बीते दिनों 13 व 17 अगस्त को सोल घाटी के ब्रहमताल क्षेत्र में बादल फटने से प्राणमति नदी बाढ़ आ गयी थी। जिससे थराली गांव के प्रेम सिंह बुटोला व राधा देवी का मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये हैं। इस आपदा में गांव के शिवदयाल की कार भी बह गयी। साथ ही ग्रामीणों की लहलहाती धान की फसल भी पूरी तरह से बबार्द हो गई। पीड़ित परिवारों ने शासन व प्रसाशन से जल्द से जल्द मदद की गुहार लगाई है। इस दौरान सभासद हरीश पंत, सभासद, नंदू बहुगुणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह बिष्ट, पंचम सिंह रावत, डॉ0 कृपाल भण्डारी आदि मौजूद रहे
मौके पर हिमवंत प्रदेश न्यूज की टीम को इस आपदा से प्रभावित प्रेम बुटोला ने आप बीती सुनायी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल