September 29, 2026

मेडिकल स्टाफ पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डाक्टरों का कार्य वहिष्कार वापस

कोरोनेशन अस्पताल में हुई डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों से मारपीट के बाद को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके क्रम में प्रस्ताविक पूर्ण कार्य बहिष्कार वापस ले लिया गया है। पीएमएचएस की प्रांतीय एवं जिला कार्यकारिणी  ने पुलिस एवं प्रशासन, मीडिया बंधुओं का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

डा. मनोज वर्मा, अध्यक्ष पीएमएचएस, डा. रमेश कुंवर, महासचिव, डा. कैलाश गुंज्याल, जिलाध्यक्ष, डा. संजीव सिंह, जिला सचिव ने कहा कि सभी जिलों की कार्यकारिणी का भी आभार जिन्होंने एक कॉल पर कार्य बहिष्कार किया। वहीं मजबूती से साथ खड़े होने वाले फार्मासिस्ट संघ, लैब तकनीशियन और चतुर्थ श्रेणी समेत नर्सिंग, फीजियोथैरेपी समेत अन्य सभी संवर्गों का आभार व्यक्त किया।उन्होोंने कहा कि आशा करते हैं कि भविष्य में भी इसी तरह से एकता के साथ डाक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ पर जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। पुलिस से मांग करते हैं कि डाक्टरों की सुरक्षा के लिए बने अधिनियम के तहत आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।

Spread the love
error: Content is protected !!