June 25, 2026

बड़ी खबर: धामी कैबिनेट की दूसरी बैठक में इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर

पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की दूसरी बैठक में 11 प्रस्ताव आए, जिनमें से 8 प्रस्तावों पर मुहर लगी । हालांकि  100 यूनिट बिजली फ्री देने का प्रस्ताव कैबिनेट में नहीं आया।

 

कैबिनेट के बड़े फैसले……..

वन निगम स्केलर के पद पर भर्ती के मामले एक उप समिति बनाई गई।

खाद्य विभाग में राष्ट्रीय खाद्य नीति में दिव्यांगों को जिनकी 4000 तक की आय होगी अंत्योदय योजना में शामिल किया गया।

कोविड-19 के कारण जो परीक्षाए नहीं हो पा रही थी और परीक्षाएं स्थगित हो गई थी ऐसे में छात्रों को 1 वर्ष की छूट के साथ फॉर्म भरने की अनुमति दी गई।

परिवहन विभाग को कर्मचारियों की तनख्वा देने के का मामला कोर्ट में है मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री को अधिकृत किया कि पूरे आंकड़ों के साथ अधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद कैबिनेट में लाया जाएगा।

 

 

वहीं श्रीनगर के लिए 122 देहरादून के लिए 250 हल्द्वानी के लिए 129 पद मेडिकल कॉलेज के लिए नए पदों का सृजन किया जाएगा।

लखवाड़ व्यासी परियोजना के लिए रेशम विभाग की जमीन को कैबिनेट में वापस लेने का फैसला लिया गया।  इसके अलावा भी प्रदेश में मौजूद 3 मेडिकल कॉलेजो के संचालन के लिए 500 के नए पद सृजित किए गए हैं । रेशम विभाग ने अपनी जमीन को वापस लेने का लिया निर्णय।

पुनर्वास नीति के तहत प्रभावित लोगों को 4 गुना भुगतान किया जाएगा।

40.80 वर्ग भूमि जिला बागेश्वर बार एसोसिएशन को निशुल्क भूमि दी जाएगी। हालांकि यह निर्णय साल 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने दिया था !

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!