मां चण्डिका फर्श प्रत्यावर्तन कार्यक्रम के दूसरे दिन भक्तों का उमड़ा सैलाब,भक्तों को मिला माता का आर्शीवाद


रूद्रप्रयाग/ महड़गांवः मॉ चण्डिका दिवरा यात्रा व बन्याथ महायज्ञ के 6 बाद माह महड़ गांव रूद्रप्रयाग में तीन दिवसीय फर्श प्रत्यावर्तन कार्यक्रम के दूसरे दिन मॉ चण्डिका भवानी के फर्श का विधिवत पूजा अर्चना के साथ साथ दिव्य जड़ी बुटियां से स्नान कराया गया। इसके बाद जय यात्रा व महादेव के जलाभिषेक के उपरान्त भगवान महादेव के पश्वा मंदिर में स्थित 6 इंच की मोहरी से बाहर निकले। तीन दिवसीय फर्श प्रत्यावर्तन कार्यक्रम में मॉ चण्डिका के फर्श को झूला झूलाकर कर यथा स्थान रखा गया।
कार्यक्रम में के दौरान जिला पंचायत सदस्य सविता भण्डारी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पंहुची। दिवारा यात्रा समिति के द्वारा सविता भण्डारी को प्रतीक चिन्ह व स्मारिका भेंट की गई। इस दौरान सविता भण्डारी ने मंदिर के नव निर्माण के लिए आवश्यक सहायता राशि देने की बात कही।
मॉ चण्डिका दिवारा यात्रा के आरंम्भ से समापन्न तक सहयोग देने वाले समाज सेवी प्रेम सिंह बिष्ट ने कहा कि मॉ चण्डिका की कृपा से यह कार्य सम्मपन्न हो गया है। आगामी 12 साल का के बाद फिर से बन्याथ होनी चाहिए।
वही मॉ चण्डिका के उपासक व दिवारा यात्रा में अतियंत सहयोग देने वाले ललिता प्रसाद पुरोहित का कहना है कि सभी देवी देवताओं में श्रेष्ठ शक्ति स्वरूपा परम आराध्या मॉ चण्डिका भवानी से प्रार्थना करते है कि जो भी भूल हमसे हुई हो हमें माफ करना।
इस दौरान प्रसिद्व जागर गायिका रामेश्वरी भट्ट के द्वारा मॉ चण्डिका भवानी पर आधारित जागर की सूटिंग के कुछ भागों का फिल्मांकन किया गया। जिसमें सेरा मालकोटी व बौरा की महिला मंगलदल की महिलाओं के द्वारा झूमेला नृत्य किया गया। यह जागर जल्द हिमवंत प्रदेश न्यूज के यू टूयूब चैनल पर अपलोड किया जायेगा।
कार्यक्रम के दौरान 24 बानी गांवो के नर नारियों सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
