July 28, 2026

पोखरी तहसील में राज्य स्थापना दिवस पर उप जिलाधिकारी ने राज्य आन्दोलनकारियों को किया सम्मानित

 

चमोली जिले के पोखरी तहसील में राज्य स्थापना दिवस पर उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने राज्य आंदोलनकारियों का फूल मालाओं से सम्मानित किया।
राज्य आंदोलनकारी देवेन्द्र सिंह, अमरसिंह सहित तमाम आन्दोलनकारियों ने आन्दोलन के समय किया गया संघर्ष के
बारे में बताया और कहा उत्तराखंड संघर्ष से मिला है। जिस उ्देश्य के लिए उत्तराखंड बना था आज भी अधुरा है । राज्य का विकास सही दिशा में होकर पहाड़ की जवानी और पहाड़ का पानी काम आए । पलायन को रोका जाना आवश्यक है। तब जाकर उत्तराखंड आंदोलनकारियों का सपना साकार होगा।
उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने कहा उत्तराखंड बनाने से आप सभी लोगों की बहुत बड़ी भूमिका है।आपके संघर्ष को हमेशा याद किया जाएगा। राज्य प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे, राजस्व निरीक्षक विजयपाल गुसाई, सहित तमाम राज्य आंदोलनकारी मौजूद थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!