November 2, 2026

भारतीय कम्युनिष्ट पाटी ने बिधुत बोर्ड के निजीकरण व स्मार्ट मीटर के विरोध में सीएम धामी को भेजा ज्ञापन

0
WhatsApp Image 2025-03-11 at 9.23.24 PM

चमोली(गोपेश्वर)ःभारतीय कम्युनिष्ट पाटी(मार्क्सवादी) ने बिजली बोर्ड के निजीकरण एवं स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में अधिशासी अभियंन्ता विद्युत वितरण खण्ड कोठियाल सैंण के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा । प्रर्दशन कारियों ने ज्ञापन में बिजली बोर्ड के निजीकरण व नये मीटर लगाने का सख्ता विरोध करते हुए इसे तत्काल वापस लेने का निवेदन किया है।
प्रर्दशनकारियो ने राज्य सरकार पर यह भी आरोप लगाया है कि सरकार चोर दरवाजे से बिजली बोर्ड का निजीकरण करना चाहती है, जिससे उद्योगपतियों को लाभ पंहुच सकें। बिधुत बोर्ड के निजीकरण से,गरीब,किसान,समेत आम आदमी पर बिद्युत कर का बोझ पड़ेगा,साथ ही र्स्माट मीटर का खर्चा 7500 से 10500 तक तय की गई है जिसकी कीमत जनता को चुकानी पड़गी जो जोर जबरदस्ती किया जा रहा है।
इस दौरान भूपाल सिंह रावत,मदन मोहन मिश्रा,ज्ञानेन्द्र खंतवाल,बस्ती लाल,बद्रीप्रसाद,रधुवीर लाल,ताजबर सिंह,गजेन्द्र, कुवंर सिंह,गीता,पुष्पा,इन्दू रोशन,गेदा लाल,बद्रीप्रसाद,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल