October 24, 2026

राजकीय पॉलिटेक्निक द्वारा संचालित 7 दिवशीय NSS कैम्प का रंगारंग समापन्न

0
IMG-20250323-WA0043

Colourful conclusion of 7-day NSS camp organised by Government Polytechnic

 

राजकीय पॉलिटेक्निक पोखरी द्वारा आयोजित एन एस एस के सात दिवसीय शिविर का समापन जगदीश टम्टा जिला समन्वयक अधिकारी एवं प्रधानाचार्य दिनेश कंजोलिया के द्वारा किया गया। जिला समन्वयक अधिकारी जगदीश टम्टा द्वारा स्वयंसेवियों को एनएसएस के बारे में जानकारी दी गई

 

उन्होंने कहा कि भविष्य में “मैं नहीं बल्कि आप” ध्येय वाक्य के तहत अपने आप को समाज के प्रति समर्पित होने की आवश्यकता है। प्रधानाचार्य द्वारा एनएसएस के बच्चों को भविष्य के प्रति अपने आप को एक अच्छा इंसान बनने लिए प्रेरित किया गया।


उन्होंने विष्णु कुमार एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप कठैत को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम की समाप्ति पर स्वयंसेवी छात्र छात्राओ के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों का स्वयंसेवी प्रिया नेगी द्वारा पूर्ण विवरण दिया गया।
कार्यक्रम में दीपेंद्र सिंह चौपाल, अंजना बिष्ट, रंजन थपलियाल और राजकीय पॉलिटेक्निक पोखरी के समस्त स्टाफ मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल