November 2, 2026

एसजीआरआरयू होली मिलन समारोह में उड़ा रंग गुलाल और जमकर हुई मस्ती

0
collagemaker.photoeditor.pic.grid.effect_202531394658208

 

Colors flew and there was a lot of fun at SGRRU Holi Milan function

देहरादून। एसजीआरआर विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में मंगलवार को होली मिलन समारोह वायब्रेंटिका धूमधाम के साथ मनाया गया। हाई वोल्टेज सोउंड पर सभी डीन, फेकल्टी टीचिंग व नाॅन टीचिंग स्टाफ ने जमकर डांस किया। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाईयां दीं।
बुधवार को वायब्रंटिका-2025 का शुभारंभ कुलपति (प्रो.) डाॅ कुमुद सकलानी ने किया। कुलपति ने सभी डीन फेकल्टी सदस्यों, स्टाफ टीचिंग नाॅन टींचिग को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रसीडेंट के सलाहकर डाॅ जे.पी. पचैरी, कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर ने फूलों की होली से कार्यक्रम का आगाज कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके बाद गीत संगीत का दौर शुरू हुआ। गढ़वाली, कुमाऊंनी, हरियाणवी राजस्थानी गीतों की सुरलहरियों का सबने जमकर लुत्फ उठाया और जमकर डांस किया। एसजीआरआरयू के प्रांगण में गीत संगीत की बयार देर शाम तक बही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल