April 22, 2026

सीओ कर्णप्रयाग ने किया थाना पोखरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण:शस्त्र संचालन से लेकर आपदा तैयारी तक

 

पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा द्वारा थाना पोखरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं संसाधनों का बारीकी से परीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के प्रारंभ में थाना परिसर में लगी गार्द द्वारा मान-प्रणाम प्रस्तुत किया गया, जिसे पुलिस उपाधीक्षक द्वारा स्वीकार किया गया। तत्पश्चात उन्होंने थाना कार्यालय, कार्मिक बैरक, भोजनालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, जिसमें साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई तथा नियमित स्वच्छता बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान थाना मालखाना एवं थाने को आवंटित सरकारी संपत्ति का विस्तृत निरीक्षण करते हुए मालखाने में रखे लंबित मालों एवं थाने पर खड़े वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

थाने को आवंटित शस्त्रों का निरीक्षण करते हुए उपस्थित कार्मिकों से शस्त्रों की हैंडलिंग कराई गई तथा थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि साप्ताहिक रूप से कार्मिकों को शस्त्र संचालन का अभ्यास कराया जाए।

इसके अतिरिक्त थाने को उपलब्ध आपदा उपकरणों का भी गहन निरीक्षण किया गया। उपकरणों की कार्यशीलता की जांच करते हुए कार्मिकों से उनकी हैंडलिंग कराई गई तथा निर्देशित किया गया कि सभी कार्मिकों को आपदा उपकरणों का व्यवहारिक प्रशिक्षण नियमित रूप से प्रदान किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

थाना अभिलेखों का निरीक्षण कर उन्हें अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण करते हुए ऑनलाइन संचालित पोर्टलों एवं प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण तथा जीडी को शत-प्रतिशत अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

महिला हेल्पलाइन डेस्क का निरीक्षण करते हुए फरियादियों की शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त थाने में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए सभी विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के उपरान्त थाने के सभी कार्मिकों का सम्मेलन लिया गया, उनसे समस्यायें पूछी गयीं गयी। सभी को ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य निर्वहन के निर्देश दिए गए।

इस दौरान थानाध्यक्ष देवेन्द्र पंत व अन्य मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!