November 5, 2026

भष्टाचार पर एक्सन में सीएम धामी,IAS ऑफसर सस्पेंड

0
IMG-20220614-WA0023

भ्रष्टाचार पर सीएम धामी का वार, IAS अफ़सर सस्पेंड

नए कार्यकाल में 8 घूसखोर सलाख़ों के पीछे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर IAS अफ़सर राम विलास यादव को सपस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा राम विलास की विजिलेंस जाँच जारी है। मुख्यमंत्री इस बात का पहले की साफ़ शब्दों में संकेत दे चुके हैं कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी को बक्शा नहीं जाएगा। इसी क्रम में एक के बाद एक ताबड़तोड़ कारवाई से भ्रष्ट अफ़सरों की नींद उड़ी हुई है।

सीएम धामी के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही अब तक सरकारी विभागों के 8 लोगों पर कारवाई कर जेल भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विजिलेंस की कुमाऊ यूनिट ने 3 और गढ़वाल यूनिट ने 5 अधिकारी कर्मचारियों को सलाख़ों के पीछे पहुँचाया है। बीते माह राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए 1064 टोल फ़्री नम्बर और मोबाइल एप्प भी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल