October 17, 2026

सीएम धामी ने किया रानीपोखरी पुल का निरीक्षण, अधिकारियों से ली नुकसान की जानकारी

डोईवाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीपोखरी के टूटे पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। और अधिकारियों से पुल को हुए नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने रानीपोखरी और जौलीग्रांट के लोगों से भी मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने कहा जल्द ही पुल का निर्माण किया जाएगा ,पुल किस वजह से टूटा है इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आते ही आरोपियों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!