September 16, 2026

सीएम धामी ने किया मेगा स्वरोजगार शिविर का शुभारंभ

देहरादून के आईटीआर सर्वे चौक पर  मेगा स्वरोजगार शिविर  का शुभारंभ  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। शिविर में पशुपालन,मत्स्य विभाग, समेत कई बैंकों और अन्य विभागों की तरफ से स्टॉल  लगाया गया हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस प्रकार के मेले उन युवाओं और महिलाओं के लिए बेहतर हैं जो रोजगार को स्वरोजगार के माध्यम से पाना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग ऋण लेकर स्वरोजगार करना चाहते हैं उनके लिए  सरलीकरण व्यवस्था की जा रही हैं। वहीं कार्यक्रम के  दौरान स्वरोजगार के माध्यम से अपना काम शुरू करने लोगों को बैंक के माध्यम से ऋण चैक दिए गए।

Spread the love
error: Content is protected !!