August 1, 2026

सीएम धामी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई बस दुर्घटना पर जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई बस दुर्घटना में हताहत हुए आईटीबीपी के जवानों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि हमारे इन वीर जवानों ने कर्तव्यपालन करते हुए अपनी जान गवाई है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शहीद जवानों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं उनके शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बस हादसा हो गया।पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में छह जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 30 जवान घायल हुए हैं। हादसे में उत्तराखंड का जवान भी शहीद हो गया। जवान की पहचान कांस्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़) के रूप में हुई है। आईटीबीपी के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!