November 5, 2026

केदारकांठा के पास फटा बादल, दो दर्जन गांवों का कटा संपर्क:देखें वीडियो

0
IMG-20220706-WA0015

भानु प्रकाश नेगी

उत्तरकाशी/मोरी:उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय होते ही बादल फटने की घटनाएं सामने आने लगी है।ताजा घटनाक्रम उत्तरकाशी ब्लाक स्थित केदारकांठा जहां बादल फटने से फफराला खड्डे में सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे क्षेत्र के 22 से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है।

बादल फटने की घटना देर रात भारी बारिश के बाद हुई जिससे मोरी ब्लॉक के 2 दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही नाले का उफान अधिक होने से इससे पार पाना काफी मुश्किल हो रहा है।

हालांकि पुलिस प्रशासन व संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर रोड को खोलने का प्रयास किया है लेकिन उन्हें अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली है।

बादल फटने की घटना के बाद क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी गंगा सिंह रावत का कहना है कि केदारकांठा मैं रोड छतिग्रस्त होने से क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन शासन के द्वारा अभी तक कोई सक्रिय कदम नहीं उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल