August 5, 2026

सिने अभिनेता हेमंत पाण्डे ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

श्री दरबार साहिब का इतिहास व पौराणिक महत्व जानकर हुए अभिभूत
देहरादून। जाने माने सिने अभिनेता हेमंत पाण्डे ने श्री दरबार साहिब मंे मत्था टेका। श्री दरबार साहिब की आभा को देखकर वह अभिभूत हो गए। उन्होनंे श्री दरबार साहिब के भित्ति चित्रों को भी करीब से देखा व उनके पौराणिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। देहरादून के इतिहास व नामकरण में श्री दरबार साहिब के महत्व को जानकर वह अभिभूत हो गए। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। हेमंत पाण्डे का उत्तराखण्ड से आत्मीयता का नाता है। वह समय समय पर उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास के लिए आते रहते हैं। देहरादून का नाम दून कैसें पड़ा ? इस बारे में सम्पूर्णं जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्होंने श्री दरबार साहिब की ऐतिहासिक धार्मिक विरासत की पृष्ठभूमि को जाना व समझा।

श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार सिने अभिनेता हेमंत पाण्डे का स्वागत किया गया। उन्होंने श्री दरबार साहिब में श्रीमहंत साहिबानों के गद्दीनशीन होने, श्री दरबार साहिब में उनके कार्यकाल, श्री दरबार साहिब की दीवारों पर बनेे भित्ती चित्रों से जुड़े पौराणिक विषयों व संदेशों के बारे में श्री महाराज जी से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। हेमंत पाण्डे ने कहा कि श्री दरबार साहिब उत्तराखण्ड ही नहीं देश की एक अनमोल धरोहर है। ऐतिहासिक, दार्शनिक व धार्मिक पृष्ठभूमि से जुड़ी इस अनमोल धरोहर के दर्शन कर वह धन्य हो गए।♦

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!