October 14, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष  सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने  सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में  सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी ने भी  सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!