August 25, 2026

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने की पीएमजीएसवाई के स्वीकृत कार्यो की समीक्षा बैठक

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत स्वीकृत कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने सभी गतिमान कार्यो की प्रगति फोटो ग्राफ्स सहित उपलब्ध कराने, सड़क के निचली साइड में क्रैश बैरियर को लेकर प्लांटेशन करने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई को रजिस्ट्री में आ रही समस्याओं को लेकर अपर जिलाधिकारी से सम्पर्क करने के साथ ही प्रतिकर भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंनंे पीएमजीएसवाई को ऐसे सड़क विहीन क्षेत्रों को सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जहां एक किमी सड़क की आवश्यकता है। ताकि उस ग्राम को मेरा गांव व मेरी सड़क से जोडा जा सके।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी केके पन्त सहित पीएमजीएसवाई के सभी डिवीजनों के अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!