November 5, 2026

वन दरोगा वरिष्ठता सूची जारी करने का मुख्य वन संरक्षक ने दिया आश्वासन

0
IMG-20230807-WA0060

5अगस्त-2023 को वन दरोगा वरिष्ठता सूची वर्ष 2023 जारी ना होने के कारण महामंत्री बृजमोहन रावत की अध्यक्षता में सहायक वन कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन एवं कार्मिक प्रबंधन निशांत वर्मा से मुलाकात की गई। जिसके अंतर्गत वर्ष 2010 मैं तदर्थ पदोन्नत कुछ साथियों के प्रत्यावेदन पर विस्तार से चर्चा की गई। तत्पश्चात कार्यकारिणी द्वारा अपने विचार एवं मत के तहत वरिष्ठता सूची उत्तराखंड सरकारी सेवक जेष्ठता नियमावली 2002 के प्रावधानों के अनुसार जारी करने हेतु कहा गया है, सर्वप्रथम तत्काल अनंतिम सूची जारी कर दी जाए फिर उस पर आने वाले प्रत्यावेदन पर उपरोक्त नियमावली के अनुसार ही कार्यवाही संपन्न की जाएं जिस पर मुख्य वन संरक्षक ने भी सहमति व्यक्त की और तत्काल अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल