November 4, 2026

जम्मू कश्मीर में डूयूटी के दौरान शहीद हुऐ चमोली के लाल दीपेन्द्र कण्डारी,शोक में डूबा परिवार

0
WhatsApp Image 2024-08-10 at 3.33.41 PM copy

 

देहरदूनःजम्मू-कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में 17 वी बटालियन गढ़वाल राइफल्स में सेवारत हवलदार दीपेन्द्र कंडारी कल शहीद हो गए हैं और उनका पार्थिव शरीर आज शाम तक मिलेट्री अस्पताल देहरादून पहुंच जायेगा। और कल सुबह 9 बजे से उनके निवास स्थान नयागांव में उनके पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी जाएगी और 10 बजे शिमला बाई पास रोड नयागांव घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दीपेन्द्र मूल रूप से चमोली जनपद के पोखरी व्लॉक करछुना निवासी है। विगत कई सालों से उनका परिवार देहरादून स्थित शिमला वाई पास में निवास रत है। दीपेन्द्र के शहीद होने से जहां चमोली जनपद व उत्तराखंड में शोक की लहर फैल गई है। वही इस खबर से उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। ज्ञात सूत्रों के अनुसार डयूटी के दौरान दीपेन्द्र की अचानक तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल