November 4, 2026

चमोली पुलिस का छापा – होटल में अवैध शराब परोसता मालिक गिरफ्तार

0
IMG-20250824-WA0004

 

 

 

चमोली। थाना गोपेश्वर पुलिस ने अवैध शराब परोसने के खिलाफ चलाए अभियान के तहत मीट मार्केट, गोपेश्वर के पास स्थित एक होटल में छापा मारा। इस दौरान होटल स्वामी राकेश फर्स्वाण (28 वर्ष), निवासी निजमुला, थाना चमोली को ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसते रंगे हाथ पकड़ा गया।

छापेमारी के दौरान जब उससे शराब परोसने का लाइसेंस मांगा गया तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर शराब पीते मिले ग्राहकों का चालान पुलिस अधिनियम के तहत किया गया। वहीं होटल से खाली शराब की बोतलें, बियर की कैन और गिलास बरामद कर सील कर दिए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गोपेश्वर में मुकदमा अपराध संख्या 20/2025, धारा 68 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में शामिल थे – उप निरीक्षक कैलाश चंद्र सेमवाल, कांस्टेबल प्रदीप कुकरेती और कांस्टेबल हरेंद्र सिंह।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल