November 22, 2026

उप चुनावःपत्रकारो के सवालो से भटकते रहे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल

0
WhatsApp Image 2024-07-01 at 8.10.44 PM

 

पोखरीःबद्रीनाथ उप चुनावों को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने पोखरी व्लॉक में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रचारक कद्दावर नेता गणेश गोदियाल पर जवाबी हमाला किया। उन्होंने गणेश गोदियाल पर पार्टी के लिए अमर्यादित शब्दों के प्रयोग करने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजेन्द्र भण्डारी भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी में आये है अब वह सरकार के साथ मिलकर गांव गांव का विकास करेंगे।
पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सवालो से भटकते रहे। महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने जनसख्या वृद्धि को दोषी बताया तो क्षेत्र की सड़कों के बदहाली के सवाल का जवाब देने के बजाय कहा कि गांव गांव की सड़क पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेय की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना योजना है। मोदी सरकार के प्रथम बार चुने जाने के बाद चीनी के कोटे को खत्म करने के मामले पर वह कोरोना काल में कोरोना बैक्सीन की बात करने लगे। वही कांगेस के बागी विधायक व भाजपा प्रत्यासी राजेन्द्र भण्डारी की खरीद फरोक्त मामले मे पर उन्होेंने इसे कांग्रेस का भ्रम बताया।

भाजपा प्रवक्ता विनोद सुयाल ने पत्रकारों के एक भी सवाल का जवाब सही से नहीं दिया सिर्फ व कांगेस पार्टी पर आरोप लगाते रहे और भाजपा प्रत्यासी को ईमानदार व कर्मठ बताते रहे।
गौरतलब है कि बीते 16 मार्च को कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भण्डारी द्वारा गढवाल संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्यासी गणेश गोदियाल की जनसभा के बाद 17 मार्च को भाजपा का दामन थाम लिया था। आम जनता बागी विधायक राजेन्द्र भण्डारी से यही सवाल कर रही है कि यदि विधायक ही बनना था तो विधायक के पद से त्याग पत्र क्यों दिया? प्रदेश की जनता पर चुनाव से आने वाले अनावश्यक खर्चे का बोझ क्यों डाला। जब तक राजेन्द्र भण्डारी भाजपा में सामिल नहीं हुऐ थे तब तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उन्हें यह दलील देते रहे कि जब वह विपक्ष मे विधायक रहे है तो उन्होंने अनेक विकास कार्य किये है। भण्डारी जी का काम न होना उनका सिर्फ बहाना है और अब पार्टी ज्वान करने पर उनके सुर क्यो बदले है। विपक्ष में रह कर क्यों विकास के कार्य नहीं किये जा सकते हैं आजतक के विपक्षी विधायकों ने काई भी विकास कार्य नहीं किया क्या?
पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेता गजपाल बर्त्वाल,पूर्व मीडिया प्रभारी महावीर रावत, मण्डल अध्यक्ष बीरेन्द्र राणा,निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष पोखरी लक्ष्मी प्रसाद पंत,भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल