November 3, 2026

चौसली के पास बस दुर्धटनाग्रस्त

0
IMG-20240721-WA0017

Bus accident near Chausli

DCR अल्मोड़ा द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि चौसली के पास एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। उक्त सूचना पर SI पंकज डंगवाल के नेतृत्व में SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त बस केएमओयू बस (वाहन संख्या Uk04PA1011) जो बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रही थी, जिसमें 23 लोग सवार थे, चौसली अल्मोड़ा के पास कमानी की पिन टूट जाने के कारण अनियंत्रित होकर मार्ग पर ही पलट गई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घायल हुए 06 लोगों को फर्स्ट एड देकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुयालबाड़ी एंबुलेंस से भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल