November 1, 2026

पोखरी में उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में BLO हुए प्रसिक्षत

0
IMG-20231031-WA0024

चमोली : पोखरी ब्लॉक सभागार में बीएलओ को उप जिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे की मौजूदगी में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बीएलओ को नए मतदाताओं को जोड़ना और हटाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
उप जिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे ने सभी बीएलओ को प्रपत्र पत्र भरने संबंधी जानकारी दी और कहा मतदाताओं का सत्यापन का कार्य कर्तव्य निष्ठा से करें तभी लोकतंत्र में सभी के अधिकारों की सुरक्षा हो सकती है। मतदाता लोकतंत्र का मुख्य अंश है मतदाताओं का सत्यापन में लापरवाही न करें। इस दौरान विपिन विष्ट के द्वारा मतदाता सूची में मतदाताओं जोड़ने और हटाने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
अवसर पर नायब तहसीलदार हरीश चन्द्र पांडे,राजस्व निरीक्षक विपिनपाल गुसाई, राजस्व उप निरीक्षक मनोज बर्त्वाल ,विजय कुमार बीएलओ समन्वय राजेंद्र सेलवान सहित तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल