October 24, 2026

BJP का घर घर चलो अभियान, विधायक महेंद्र भट्ट ने संपर्क मिलन कार्यक्रम कर जनता को सरकार की उपलब्धियों से कराया रूबरू

0

पोखरी।पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम घर घर चलो अभियान के अंतर्गत पोखरी में भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट ने नगर क्षेत्र के गुनियाला तथा देवर वार्ड में संपर्क एवम मिलन कार्यक्रम कर भाजपा की केंद्र एवम प्रदेश सरकार की उपलाधियो से जनता अवगत कराया।

 

नगर मण्डल अध्यक्ष जितेंद सती की अध्यक्षता में हुए देवर मिलन कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी है, तब से गरीब एवम पिछड़ों के बारे में सरकार ने सोचना प्रारम्भ किया।आज जितनी भी योजनाएं केंद्र एवम प्रदेश सरकारों द्वारा बनाई जा रही है,उन सबके केंद्र में गरीब जनता है।विधायक ने अपने कार्यकाल की भी अनेको उपलाधियो को जनता के सम्मुख रखा।

विधायक ने पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता नगर पंचायत अध्यक्ष पोखरी लक्ष्मी पन्त, पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रावत,गुनियाला के बूथ अध्यक्ष गिरीश रावत,देवर के बूथ अध्यक्ष नारायण सिंह नेगी,मयाणी के प्रकाश रावत के घरों पर पार्टी के झण्डे लागये।इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला समाज कल्याण अधिकारी राजपाल सिंह सजवाण,देवर के सुमित रावत तथा श्रीमती उषा देवी ने भाजपा की सदस्यता ली।

सम्पर्क अभियान में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, टेक्सी यूनियन पोखरी के अध्यक्ष विजय पाल रावत,अवधेश रावत,भदूडा के पूर्व प्रधान गजेंद्र सिंह नेगी,कुन्दी लाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल