October 16, 2026

भाजपा ने पोखरी,चौण्डी,थालाबैड शक्तिकेन्द्रो में किया बैठक का आयोजन

IMG-20230309-WA0024

 

विकासखंड पोखरी के ब्लॉक सभागार और चौण्डी एवं थाला बैड़ शक्ति केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रपति के अभिभाषण हमें ऐसा भारत बनाना है जो आत्म निर्भर हो इस पर विस्तार से चर्चा हुई।


वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने कार्यकर्ताओं से कहा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं, जिससे अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंच सके। तभी कार्यकर्ताओं को नई पहचान मिलती है।

इस अवसर पर रमेश चौधरी तमा मंत्री भरत चौधरी, महामंत्री दीपक थपलियाल ,जितेंद्र सती, अमर सिंह, भरत सिंह, दिनेश नेगी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रंजना रावत सहित तमाम शक्ति केंद्रों के प्रभारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!