October 17, 2026

विधानसभा में महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल ने जताई खुशी

WhatsApp Image 2022-12-01 at 4.14.33 PM

विधानसभा में महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त महिला मोर्चा की महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक धन्यवाद किया हैं। इस ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा। वही अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा है कि भाजपा सरकार हमेशा ही महिला हितों के प्रति संवेदनशील रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले इस इस प्रदेश में महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रदेश को बनाने में महिलाओं की अग्रणी भूमिका रही है,जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। प्रदेश की भाजपा सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। यह ऐतिहासिक फैसला महिलाओं के सशक्तिकरण व संवर्द्धन में मील का पत्थर साबित होगी। भाजपा सरकार सशक्त महिला – समर्थ समाज की भावना को आत्मसात करते हुए महिला हितों के लिए हमेशा संवेदनशील एवं क्रियाशील रही है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से महिलाओं का और अधिक विश्वास सरकार और पार्टी के प्रति बढ़ा है। पूरे प्रदेश की महिलाओं ने प्रदेश सरकार का आभार जताया है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!