November 11, 2026

भाजपा सरकार इलेक्टोरल ब्रॉन्ड के माध्यम से दे रहीं है भ्रष्टाचार को कानूनी संरक्षणःबुटोला

0
Screenshot 2024-03-24 204757

 

चमोलीःलोकसभा चुनाओं की सरगर्मियां दिन प्रतिदिन तेज होती जा रही है। पक्ष व विपक्ष में लगातार आरोप व प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में चमोली जनपद मुख्यालय में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष लखपत बुटोला ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया।
प्रेस वार्ता को संम्बोधित करते हुए कांगेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने भाजपा सरकार पर इलेक्टोरल ब्रॉन्ड का मामला जोरदार तरीके से उठाया। उन्होनंे भाजपा पर आरोप लगाया कि इस योजना का केन्द्र सरकार ने जमकर दुप्रयोग किया है। वही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला ने वर्तमान राजनीतिक घटना क्रम पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जो लोग विधायकी को छोड़कर दूसरी पार्टी से पुनः चुनाव लडना चाहते है। यह जनता के जनादेश का अपमान है। यह जनतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। भाजपा सरकार कानूनी रूप से इलेक्ट्रोरल ब्रांड के माध्यम से भ्राष्टाचार को संरक्षण दे रही है।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट मे दायर याचिकाओं में दी गई दलील के अनुसार इलेक्टोरल ब्रॉड योजना की बजह से भारतीय और विदेशी कम्पनियांे द्वारा असीमित राजनीतिक दान दिय जाने और राजनीतिक दलों को बेतहासा गुमनाम फंडिंग मिलने के द्वार खुल जाते है। जिससे चुनाव भ्रष्टाचार को बडे पैमाने पर बैध बना दिया जाता है।
भानु प्रकाश नेगी हिमवंत प्रदेश न्यूज चमोली

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल