June 27, 2026

देश के किसानों की बड़ी जीत, पीएम मोदी ने किया तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान

देश के किसानों के लिए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आगामी संसद सत्र में इन तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि हमारी कोशिश देश के प्रगतिशील किसानों की आय बढ़ाने और किसानों को राहत देने की थी। लेकिन हम कुछ किसानों को मना नहीं पाए या फिर उन्हें समझा नहीं पाए। हमारी कोशिश यही थी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को राहत मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति ठीक हो सके। लेकिन अब हमने इन तीनों कानूनों को वापस लेने का बड़ा फैसला ले लिया है।

आपको बता दें पंजाब सहित कई राज्यों में इन कृषि कानूनों का जमकर विरोध हो रहा है। जिसके चलते अब मोदी सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है

Spread the love
error: Content is protected !!