August 11, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार

  • बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार

गोपेश्वर/बद्रीनाथ। बद्रीनाथ मंदिर के चर्चित चढ़ावा चोरी मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया। एसआईटी ने बद्रीनाथ में करीब चार घंटे तक पूछताछ के बाद दोपहर 2:59 बजे उन्हें हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार किया।

एसआईटी के अनुसार, जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में राजेंद्र चौहान 22, 25 और 29 जून को मंदिर के गणना (गिनती) कक्ष से नकदी निकालते हुए दिखाई दिए हैं। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर उनसे विस्तृत पूछताछ की गई, जिसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

एसआईटी ने बताया कि आरोपी को शनिवार को संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बद्रीनाथ मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है और मामले में साक्ष्यों के आधार पर लगातार कार्रवाई जारी है।

Spread the love
error: Content is protected !!