November 5, 2026

कमेड़ा में भूस्खलन व भूधंसाव से बद्रीनाथ हाइवे खतरे की जद में,कभी हो सकता है सड़क का बड़ा हिस्सा वास आउट।

0
IMG_20250817_180918

।चमोली:(गौचर)-बीते कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण चारधाम यात्रा पर बुरा असर पड़ा है। प्रशासन द्वारा चमोली जनपद में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ मार्ग बंद कर दिया गया था। लेकिन इस मार्ग को फिर से खोले जाने के बाद तीर्थयात्रियों का बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और अन्य पर्यटक स्थलों पर आना लगातार जारी है।

बद्रीनाथ मार्ग गौचर से लेकर जोशीमठ व बद्रीनाथ तक कई स्थानों पर बार-बार भूस्खलन और भू-धंसाव की वजह से बाधित हो रहा है, जिससे यहां आम आदमी व श्रद्धालुओं को घंटों सड़क मार्ग के खुलने का इंतज़ार करना पड़ रहा है। वहीं कई स्थान ऐसे भी हैं, जहां बिना बारिश के भी भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग बाधित हो रहा है। इन्हीं स्थानों में एक गौचर के पास कमेड़ा है, जहां सड़क मार्ग बार-बार बाधित हो रहा है। चिन्ता की बात यह भी है कि कमेड़ा के पास पुल के दोनो ओर सड़क का एक बड़ा हिस्से पर बडी दरार आ गई है जिससे यहां सड़क मार्ग के छतिग्रस्त होने की संभावनाये बढ़ गई है। जल्द इस समास्या का समाधान न हुआ तो बद्रीनाथ मार्ग कई माह तक बंद हो सकता है ।

हालांकि प्रशासन इस मार्ग को खोलने का प्रयास कर रहा है, लेकिन बार-बार भूस्खलन के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों पर खतरा मंडरा रहा है।

इसी मार्ग को सुचारू रखने का कार्य नेशनल हाईवे द्वारा आरसीसी कंपनी को दिया गया है। आरसीसी कंपनी के इंजीनियर अरुण सिंह का कहना है कि –
“मार्ग को खोलने के लिए हम 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। अभी मार्ग वन-वे में खोला जा रहा है। आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए जल्द ही दोनों तरफ से मार्ग खोल दिया जाएगा।”

बद्रीनाथ मोटर मार्ग के कमेड़ा में बार-बार बाधित होने से स्थानीय निवासी भी काफी परेशान हैं। स्थानीय निवासी नरेन्द्र सिंह का कहना है कि –
“यहां रात्रि समय में भी लोग बड़ी संख्या में आते-जाते हैं, जिससे खतरा बना रहता है। रात में भी यहां मशीन और पुलिस बल की तैनाती की आवश्यकता है।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल