August 11, 2026

भैयादूज पर बंद हुए बाबा केदार के कपाट,गद्दी स्थल उखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की डोली,

भैया दूज के अवसर पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। गुरुवार सुबह विधि-विधान के साथ कपाट बंद होने के बाद सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ बाबा की पंचमुखी विग्रह मूर्ति शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान कर चुकी है। हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के जयकारों के साथ डोली के साथ चल रहे हैं।

Spread the love
error: Content is protected !!