November 5, 2026

उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना पर विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु खण्डूडी भूषण ने जताया गहरा शोक।

0
IMG-20250805-WA0012

 

धराली (उत्तरकाशी) में बादल फटने की घटना पर विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु खण्डूडी भूषण ने जताया गहरा शोक।

उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में बादल फटने से हुई भीषण प्राकृतिक आपदा में भारी जन-धन की क्षति का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्मांतक है। उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष  ऋतु खण्डूडी भूषण ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति गंभीर संवेदना प्रकट की है।

उन्होंने कहा, “मैं ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करती हूँ तथा दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ। यह समय धैर्य, एकजुटता और मानवीय सेवा की भावना से एक-दूसरे के साथ खड़े होने का है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल