June 27, 2026

21 नवंबर को फिर देवभूमि दौरे पर अरविंद केजरीवाल, क्या इस बार भी करेंगे कोई बड़ी घोषणा? सस्पेंस

देहरादून। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के केंद्रीय मंत्री उत्तराखंड के दौरे पर है। वही आम आदमी पार्टी के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के उत्तराखंड दौरे के बाद अब दिल्ली के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 21 नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड का तीसरा दौरा है। वह 21 नवंबर को हरिद्वार पहुंच रहे हैं। जहां पर वो कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो के साथ कई बैठकें करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी केजरीवाल उत्तराखंड के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

Spread the love
error: Content is protected !!