June 27, 2026

निगोल नदी में शरारती तत्वों के द्वारा ब्लीचिंग पाउडर के जरिए जलीय जंतुओं को समाप्त किया जा रहा

 

जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी में निगोल नदी पर शरारती तत्त्वों के द्वारा लगातार ब्लीचिंग पाउडर डालकर जलीय जंतुओं को समाप्त किया जा रहा है वन विभाग की सख्ती के बावजूद भी शरारती तत्व लगातार जलीय जंतुओं को समाप्त करने पर लगे हुए हैं
वही भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी ने कहा शरारती तत्वों के द्वारा लगातार निगोल नदी पर ब्लीचिंग पाउडर के जरिए बड़े स्तर पर जलीय जंतुओं को समाप्त किया जा रहा है शरारती तत्वों के द्वारा 2 किलोमीटर निगोल नदी पर ब्लीचिंग पाउडर के जरिए हजारों मछलियों को समाप्त किया गया है इस सम्बन्ध में वन क्षेत्राधिकारी अधिकारी को भी अवगत कराया गया है।
वही वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने बताया निगोल नदी पर शरारती तत्वों के द्वारा जो हरकत की जा रही है निगरानी के लिए वन कर्मियों की टीम बनाई गई है जो भी इस प्रकार के कार्य करते हुए पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। निगोल नदी पर किसी भी प्रकार का अवैध कार्य करने नहीं दिया जाएगा।

Spread the love
error: Content is protected !!