June 25, 2026

आजादी का अमृत महोत्सव: सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज से देश का अमृतकाल शुरू हो रहा है। 25 सालों में देश को शिखर पर ले जाने में सबको अपना योगदान देना होगा।
वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देहारदून के परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज उत्तराखंड के छह पुलिस अफसर पुलिस पदक और राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजे गए। पुलिस कर्मियों को यह पदक पुलिस में विशेष योगदान के लिए दिया गया। परेड ग्राउंड में कार्यक्रम में प्रतिभाद करने के बाद मुख्यमंत्री धामी दोपहर में गैरसैंण के भराड़ीसैंण पहुंचे और वहां स्थित विधानसभा भवन में तिरंगा फहराया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!