April 29, 2026

21 सितंबर से खुलेंगे प्रदेश के सभी सरकारी, गैर सरकारी प्राइमरी स्कूल, सीएम धानी ने दिए निर्देश

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आई है। 21 सितंबर से प्रदेश के सभी सरकारी, गैर सरकारी प्राइमरी स्कूलों को खोलने की मंजूरी मिल गई है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्राइमरी स्कूलों को खोलने पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने भी सैद्धांतिक सहमति स्कूलों को खोलने को लेकर दे दी है। जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने शिक्षा सचिव को 21 सितंबर से प्रदेश के सभी सरकारी, गैर सरकारी प्राइमरी स्कूलों को खोलने के निर्देश दे दिए हैं। जिसको लेकर जल्द ही शिक्षा विभाग के द्वारा अब गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!