October 3, 2026

लॉन्च: अब अपणि सरकार और उन्नति पोर्टल से एक क्लिक पर घर बैठे मिलेगी 75 जन सुविधा

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने सरकारी व्यवस्था को आम जनता के और करीब लाने के लिए अपणि सरकार और उन्नति पोर्टल का शुभारंभ किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पोर्टल का उद्घाटन किया। जिसके बाद प्रदेश सरकार के 9 विभागों की 75 जन सुविधाएं एक क्लिक के साथ एक पोर्टल पर उपलब्ध होगी। इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विभागों में चलने वाली योजनाओं की जानकारी आम जनता को होना बेहद ही जरूरी है। साथ ही वो कैसे घर बैठें ये सुविधा उठा सकते है इसके लिए उन्नति पोर्टल को लॉन्च किया गया है। जिसमें 75 से ज्यादा सुविधाएं एक मंच पर उपलब्ध होगी।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!