October 31, 2026

राजकीय इंटर कॉलेज गोदली से 17 साल बाद पर्यावरण प्रेमी शिक्षक धनसिंह घरिया की विदाई पर भावुक हुए छात्र-छात्राऐ

0
IMG-20230711-WA0020

 

चमोली जिले के विकासखंड पोखरी के राजकीय इंटर कॉलेज गोदली से 17 साल बाद पेड़ वाले गुरु जी धन सिंह घरिया का स्थानांतरण राजकीय इंटर कॉलेज मैठाणा में होने पर जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों एवं क्षेत्र की जनता ने  विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया ।
विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा पेड़ वालें गुरु जी धन सिंह घरिया ने इस क्षेत्र में लगभग 2लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जो आज पेड़ बन चुके हैं।

उन्होंने अपने सहयोग से 150 से अधिक गरीब और जरूरतमंद छात्र छात्राओं को पढ़ाने में जो सहयोग दिया वह हमेशा क्षेत्र के लोग याद रखेंगे।
पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया ने कहा 17 सालों में इस क्षेत्र के प्रत्येक परिवार से और विद्यालय परिवार ने जो सहयोग दिया है,  उसको कभी भुला नहीं पाऊंगा ।

उन्होंने कहा इसके बाद भी किसी को अगर मेरी सहयोग की जरूरत होगी तो मैं हमेशा सहयोग के लिए आपके साथ खड़ा रहूंगा। इस दौरान भावुक शब्दों में कहा इस क्षेत्र ने शिक्षक से पेड़ वाले गुरु जी को एक पहचान दी है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य आर.सी शैलानी ने पेड़ वाले गुरु धन सिंह घरिया को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा विद्यालय परिवार आपके के कार्यों को हमेशा याद रखेंगा।
इस अवसर पर अभिभावक संघ अध्यक्ष किसान सिंह,राजबर सिंह, सावित्री देवी,सहित तमाम शिक्षक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल