March 14, 2025

जो मनुष्य भगवान कृष्ण की स्तुति मन से करता है उस पर भगवत कृपा होती है: आचार्य भरत किशोर

जोगथ मल्ला उत्तरकाशी में चल रहे श्री ब्रह्मनाथ देव महोत्सव और श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भी मेला देखने और देव डोलियों के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग दूर दूर से पहुंचे। आज पट्टी ओन से इस अवसर पर कथा श्रवण करने आए श्रद्धालुओं ने बड़े उत्सव के साथ कृष्ण जन्म उत्सव पर झूमे।

कथा वाचक आचार्य श्री भरत किशोर जी ने बताया की भगवान कृष्ण का जन्म अधर्म को नाश करने के लिए हुआ। जो भी मनुष्य भगवान कृष्ण की स्तुति मन से करता है उस पर भगवत कृपा होती है। और जिस पर श्री हरी की कृपा हो जाती है उसके सारे दुखो का हरण भगवान स्वयं कर लेते है। इसलिए मनुष्य को भगवान के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर आयोजक सदस्य ग्राम प्रधान संतोष जगूड़ी, कृष्णानंद जगूड़ी, दौलत जगूड़ी, नितेश, आनंद प्रकाश, हरिप्रसाद, मुकेश प्रसाद, सुनील, वीरेंद्र, अंबिका प्रसाद, प्रवेश, कैलाश आदि सदस्यों ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्रामीणों के साथ क्षेत्रवासी भी बड़ी उत्सुकता के साथ शामिल हो रहे हैं और सभी का सहयोग मिला रहा है ओनेस्वर जी के पशवा भी अन्य श्रद्धालु उनके साथ पहुंचे। इस अवसर पर कथा का श्रवण कराते हुए आचार्य भरत किशोर जी ने कहा की श्रीमद भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य का कल्याण हो जाता है। कथा वाचन करते हुए बताया की भगवान की कथा हर प्राणी को सुननी चाहिए।

भगवान की भक्ति से सारे दुखों का नाश हो जाता है। जिस मोह माया में मनुष्य भटकता रहता है उससे माया से भगवान ही सतमार्ग की ओर ले जाते है। आज रुक्मणि कृष्ण का विवाह भी कथा के माध्यम से हुआ। जिसका जश्न सभी श्रद्धालु ने मनाया। इस अवसर आयोजक सदस्यों में प्रधान संतोष जगूड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नंद किशोर, रामस्वरूप, दिनेश, वीरेंद्र, दीपक, नितेश, आनंद, जयप्रकाश, भगवती परसाद , प्रवेश, विनोद, हरिप्रसाद आदि मौजूद रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!