April 29, 2026

उत्तराखंड में बढ़ते पलायन पर क्या बोले कर्नल कोठियाल, जरा आप भी सुनिए

आप पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  उत्तराखंड में बढ़ते पलायन को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा । कर्नल कोठियाल ने कहा हैं कि प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं होने के कारण सबसे ज्यादा पलायन हो रहा हैं।  कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में राज्य सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई हैं।

 

आप ने स्वास्थ्य को लेकर कैग रिपोर्ट के आधार पर सरकार पर  सवाल  उठाया हैं। उत्तराखंड की जनता के स्वास्थ्य के प्रति  सरकार लापरवाह है आज भी अस्पतालों में डाक्टरों, दवाइयों और मशीनों का  अभाव है। हिमालय राज्यों में सबसे कम बजट और खराब व्यवस्था उत्तराखंड में हैं।

उत्तराखंड का हेल्थ सेक्टर हिमालय राज्यों में सबसे पीछे हैं। आज भी डांडी कांडी से मरीजों को कई किलोमीटर चलकर अस्पताल लाना पड़ता हैं। आप की सरकार आते ही दिल्ली की तरह मुफ्त और बेहतरीन इलाज दिया जाएगा। स्वास्थ्य को लेकर बजट बढ़ाने के बजाय उत्तराखंड सरकार ने कम किया हैं। स्वास्थ्य को लेकर बजट बढ़ाने के बजाय उत्तराखंड सरकार ने कम किया हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!